दोस्तों आज का ये लेख उन लोगो के लिए है जो दुबले पतले है, जिनका बहुत कोशिशो के बाद भी वजन नही बढ़ रहा हो या कोई जन्म से ही दुबले हो। तो उन सभी दुबले पतले लोगो को हष्टपुष्ट (weight increase) करने के लिए आज इस विषय पर हम अन्दर जाकर बात करने वाले है। इसलिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।
दोस्तों मोटापे की तरह दुबलापन भी एक समस्या है। अपने खानपान में उचित सुधार करके शरीर का दुबलापन दूर किया जा सकता है। कुछ लोग वंशानुगत प्रभाव से दुबले पतले होते है। उनके शरीर की आंतरिक बनावट ही कुछ ऐसी होती है कि वे कितना भी पोष्टिक खाए पिए पर शरीर में चर्बी इक्कठा ही नही हो पाती है और चाहकर भी वे मांसल नही दिखते। ऐसे लोगो का दुबलापन दूर होना थोडा मुस्किल तो है पर असंभव नही है।
अपना दुबलापन दूर करने से पहले यह जरुर देख लेना चाहिए कि कही किसी रोग की वजह से तो ऐसा नही हो रहा है। यदि आपको कोई रोग हो तो पहले उसे ठीक करने का उपाय करे। ज्यादा संभव है कि जैसे ही आप निरोग होंगे तो दुबलापन भी खुद ब खुद दूर हो जायेगा और अगर बीमारी ठीक होने के बाद भी दुबलापन बना रहे तो अभी हम जो नुस्खे आपको बताएँगे उसे आप फोलो कीजिये।
आप ये कभी मत सोचिये की आप मोटे नही हो सकते, इस थिंकिंग को आप आपके मन से बाहर निकाल दे। खुद पर भरोसा करे, विश्वास करे क्योकि आयुर्वेद में किसी भी दवा या ओषधि को लेने के बाद व्यक्ति का 33% विश्वास काम करता है, 33% परहेज काम करता है, और 33% दवा काम करती है ऐसा आयुर्वेद के ग्रंथो में लिखा गया है। इसलिए आप कभी भी आयुर्वेदिक उपचार पद्धति को अपनाने से पहले इन तीनो बातो को ध्यान में रखकर ही उपचार करे।

इन 3 प्रयोगों से आपका वजन बढ़ेगा (Weight Increase) बहुत तेजी से
By Rambaan Aushadhi on Sep 23, 2023