WELCOME TO RAMBAAN AUSHADHI

Rambaan Aushadhi

Do

परस्पर विरुद्ध आहार नहीं खाएं (Do not diet against)

1. सभी प्रकार के खट्टे पदार्थ तथा फल (आंवला को छोड़कर)व नमक (सेंधा नमक को छोड़कर) को दूध के साथ नहीं खाने चाहिए। कुलथी,मटर ,मोठ ,कटहल को भी दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। दूध और मूंगफली एक साथ प्रयोग न करें,दूध व प्याज का सेवन भी साथ में नहीं करना चाहिए।
2. मुली आदि हरे पदार्थों को खाकर उसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए।
3. उड़द की डाल के साथ मुली न खाए।
4. दही गर्म करके नहीं खाना चाहिए हानि पहुंचती है, कढ़ी बनाकर खा सकते है।
5. केले को छाछ,दही,लस्सी के साथ नही खाना चाहिए।
6. कांसे के पात्र में दस दिन तक रखा घी न खाएं।
7. खीर,खोया और मलाई को खिचड़ी के साथ नहीं खाना चाहिए।
8. खीर को मट्टा या सत्तू के घोल के साथ नहीं खाना चाहिए।
9. समान भाग में शहद,घी,तेल,जल,- इन द्रव्यों को दो-दो को या तीन-तीन को एक साथ मिलाकर सेवन नही करना चाहिए।
10. जौ व गेहूं का आटा कोई अन्न मिलाये बिना नहीं खाना चाहिए।
11.रात्रि के समय सत्तू का प्रयोग वर्जित है।बिना जल मिलाये सत्तू न खाएं।
12. तेज धुप में चलकर आने के बाद थोडा आराम करके ही पानी पियें। व्यायाम या शारीरिक परिश्रम के तुरंत बाद पानी न पियें या थोड़ी देर बाद पानी पियें। भोजन के प्रारम्भ में और अंत में पानी पीना वर्जित है।
13. प्रात:काल भोजन के पश्चात तेज गति से चलना हानिकारक है।
परस्पर विरुद्ध आहार न खाएं नही तो होगी गंभीर बीमारियाँ शौच क्रिया के बाद,भोजन के पहले,सर्दी -जुकाम होने पर,दांतों में आव आने पर,और पसीना आने की दशा में पान का सेवन नहीं करना चाहिए।
14.शहद कभी भी गर्म करके न खाएं। छोटी मक्खी का शहद सर्वोतम है।

ऐसा भी न करें -

1.सिर पर अधिक गर्म पानी डालकर स्नान करने से नेत्रों की ज्योति कम होती है। जरूरत पड़ने पर गुनगुने पानी से स्नान कर सकते है।
2. सोते समय सिर पर कपड़ा बांधकर सोना,पैरों में मोज़े पहनकर सोना, अधिक चुस्त कपड़े पहनकर सोना हानिकारक है।
3. बुखार /तेज ज्वर आने पर तेज हवा,दिन में अधिक देर तक सोना,अधिक परिश्रम,स्नान,क्रोध आदि से बचना चाहिए।
4. छोटे बच्चे के नहाने से आधे घंटे पहले शुद्ध घी,तेल से मालिश करें। उपवास करने से ज्वर शांत होता है।
5. 16 अधारणीय वेग है ये वेग आ रहे हो तो इन्हें कभी भी रोकना नहीं चाहिए रोकने पर शरीर में की रोग आते है और जबरदस्ती करने पर भी रोग आते है: 1.हंसी 2.डकार 3.मल 4.मूत्र 5.छींक 6.प्यास 7.भूख 8.नींद 9.खांसी 10.काम (श्रम)11.जम्हाई 12.आँसू 13.उल्टी 14.वीर्य वेग 15.पसीना 16.पाद ।
6. तंग कपड़े पहनने से नपुंसकता व बाँझपन की सभावनाएं बढ़ जाती है।

⇒कही आप शाम को आम तो नही खाते ! आम खाने का सही समय और फायदे - Right Time To Eat Mango⇐click करें

Compare0

              Pre-order item

              product preview

              Soft armchair

              $420.00

              Select variant

              Select purchase option

              Your pre-order item has reached its limit.